Friday 10 June 2016

El Niño and La Niña

And, It's raining today
See the caravan of dark pitched clouds up there
And, the gush of breezes accompanying
How comforting are they
These raindrops, big drops of rain
Bent slightly with the wind
Pricking the palms, those drops
As you put your hands out there
But, isn't that the real joy?
Enjoy the life
Enjoy this rain

See how on those windows
Raindrops hit and slide down the glass
See how on those neighboring rooftops
Drops gather around in those small holes
See how on those mango trees
Drops drip down those leaves, onto the ground
See how beneath that small balcony
That bird shrugs raindrops off its wings

Until yesterday, the balcony where you didnt put a foot
Because the floor was burning up
Until yesterday, the windows which were shut
Because else the sun rays will burn us
Until yesterday, the fans which never went off
Because that hot it was, the weather
Today, that floor has cooled down
The windows have been opened
Fans have been turned off, because
Breeze out there is comforting
It's raining Sir,
Rain has arrived
Enjoy the life
Enjoy this rain

Moments later, this rain will vanish probably
Tearing apart those clouds, sun will come back
Some straight, some slanted, oblique-angled
Will be hitting again
But, that will happen a moment later
If anything, think now of present
Who knows, maybe that Sun also soothes tomorrow
Live the life in now
Think tomorrow about the tomorrow
It's raining now
Enjoy the life
Enjoy this rain

Thursday 9 June 2016

बारिश

और आज बारिश हो रही है
आसमा में छाए ये काले बादलों का कारवाँ
और साथ में लहराते ये ठंडे हवा के झोंके
कितना सुकून देते हैं ये मन को
बारिश की बूँदें ये,काफी बड़ी बड़ी हैं
हवा से तिरछी सी हो चली है बारिश
थोड़ा हाथों में चुभती सी भी है ये
जो हाथ बरामदे से बाहर निकालो तो
पर यही तो असली मज़ा है
ज़िन्दगी के मजे लो
इस बारिश के मजे लो


कैसे वो काँच की खिड़की से
बारिश की बूँदें नीचे सरक रही हैं
कैसे वो पड़ोस वाले छत पे
छोटे छोटे गड्ढों में पानी भर रहा है
कैसे वो सामने वाले आम के पेड़ के
पत्तों से पानी बूँद बूँद कर ज़मीं को छू रहा है
कैसे वो छोटे से छज्जे के नीचे वो
चिड़िया पंखों से पानी सुखा रही है

कल तलक जिस बरामदे में पाँव न रखते थे
क्यूंकि ज़मीं गरम सी होती थी
कल तलक जो खिड़कियाँ बंद होती थी
क्यूंकि धूप आएगी घर में
कल तलक जो पंखे बंद ना होते थे
क्यूंकि गर्मी बहुत ज्यादा थी
आज वो बरामदे की ज़मीन ठंडा गयी है
वो खिड़कियां खुल गयी हैं
पंखे बंद हो चले हैं, क्यूंकि
बरामदे की ये हवा बहुत सुकून दे रही है
बारिश हो रही है ज़नाब
बारिश आ गयी है
ज़िन्दगी के मजे लो
इस बारिश के मजे लो


पल भर बाद बारिश शायद थम जाएगी
काले स्याह बादलों को चीर के
वो सूरज की किरणें फिर आएगी
कभी सीधी, तो कभी थोड़ी आड़ी तिरछी सी
फिर चुभेगी वो किरणें
पर वो तो पल भर बाद होगा
अभी तो बस अब की सोचिये
क्या पता वो सूरज भी कल भा जाये
ए इंसा, जिंदगी इस पल में जियो
कल की कल सोच लेना
अभी बारिश हो रही है
ज़िन्दगी के मजे लो
इस बारिश के मजे लो