Showing posts with label small things. Show all posts
Showing posts with label small things. Show all posts

Monday, 25 December 2017

कुछ छोटा सा

बड़े बड़े काम तो यार,
सभी करना चाहते हैं 
तुम कुछ अलग करो ना,
चलो आज कुछ छोटा ही 
सही, कुछ करते हैं बस 

एवरेस्ट चढ़ने की ख्वाहिश 
क्यों पाल रहे हो भला ,
पुराने दोस्त की दहलीज़ 
चढ़ लो यार, चलो आज 
कुछ छोटा सा करते हैं 

दुनिया बदलने के अरमान 
जाने कितने ले कर आये गए,
चलो आज खुद को बदलने के 
अरमान बनाते हैं, पूरा करते हैं 
चलो यार, चलो आज 
कुछ छोटा सा करते हैं 

क्या तुम भी बंगला गाड़ी पाने 
के फ़िराक़ में पड़े हुए हो, 
तुम कुछ अलग करो 
मन का सुकूं पा लो थोड़ा यार 
क्यों बड़ी चीजें करनी हैं, चलो
आज कुछ छोटा सा करते हैं 

ये अवार्ड-प्रोमोशन  और दुनिया 
जीतने की तमन्ना कई रखते हैं,
कभी दिल जीतने की ही सही 
तुम भी एक तमन्ना कर लो 
ज्यादा बड़ा ख्वाब क्यों,
आज कुछ छोटा कर लो यार